Shree Krishna Manav Sanchetna Sewa Foundation Trust
श्री कृष्ण मानव संचेतना सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट
The foundation is established by H.H.Aacharya Shree Amitabh ji Maharaj with the unconditional support of his disciples to propagate the valuable humanitarian ideals and concepts according to Indian upanishadik chain of thought. According to maharaj ji the philanthropic work must be multidimensional. We have to provide standard positive education to nurture value system for the better development of our responsible future citizens and at the same time we have to do at our level best to provide medicines, food, shelter and other basic amenities to down trodden- suffering humanity. The foundation is continuously doing its effort to serve in this regard. In various pockets foundation is working as usual. Foundation has its own concept to establish an exclusive structure under which both type of objects as stated above will be easily manageable. Foundation is trying to get recognition as a universal hub for those who are interested to do something for humanity but have not proper medium to do so. Foundation can assure all humanitarian donors that funds provided by them will be invested appropriately to serve these social objectives. So foundation is seeking continues support from all walks of social strata for the fulfillment of these pious objectives
ट्रस्ट की स्थापना परम पूज्य संत आचार्य श्री अमिताभ जी महाराज के द्वारा अपने भक्तों के निस्वार्थ सहयोग से की गई है l इसकी स्थापना का उद्देश्य उत्तम मानवीय मूल्यों तथा भारतीय उपनिषद परंपरा के विचारों को विस्तार प्रदान करना है l महाराज श्री के अनुसार सामाजिक मानवीय कार्य को बहुआयामी होना चाहिए l हमें अपने भविष्य के गंभीर एवं उत्तर्दायित्वपूर्ण नागरिकों के व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए आवश्यक विशिष्ट मानवीय मूल्यों के पोषण की व्यवस्था करने के लिए सकारात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए तथा इसके साथ ही साथ हमको अपनी सामर्थ्य के अनुसार औषधि, भोजन ,आवास तथा सामान्य जन के लिए जो नितांत मूलभूत आवश्यकताएं हैं l उनकी पूर्ति का भी प्रयास करना चाहिए , क्योंकि मानवता का जो कष्ट है वह अवर्णनीय है l फाउंडेशन इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपनी सामर्थ्य भर निरंतर कार्यरत है l विभिन्न क्षेत्रों में फाउंडेशन का कार्य निरंतरता में गतिशील है l फाउंडेशन स्वयं को एक ऐसे केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए गतिशील है जो उन लोगों को आकर्षित कर सके l जिनके मन में समाज के हित के लिए अपने साधनों के माध्यम से कुछ करने की इच्छा और संकल्प है किंतु उन को उपयुक्त माध्यम की प्राप्ति नहीं होती l उनको यह फाउंडेशन आश्वस्त करता है कि यदि वह सहयोग करेंगे तो उनके द्वारा प्रदत्त योगदान उन सब विशिष्ट कार्यों में व्यय किया जाएगा जो मानवता की रक्षा के लिए आवश्यक है l अतः फाउंडेशन निरंतरता में अपने इन कार्यों को गतिशील बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग से निरंतर योगदान की अपेक्षा करता है l जिससे कि इन कार्यों की निरंतरता को बनाए रखा जा सके l
Dr.DPGPVAS has been established in the memory of Param bhagavata revered guru Dr.Devi Prasad gaur ji maharaj renowned mystical spiritualist-astrologist and first rate scoler.The organization is persistently preserving to attain the great objectives of revered guru. The basic area of work is to accelerate philanthropic-social cause and upliftment of Oriental sciences including astrology, To make possible proper commentaries and studies of original scriptures. Many times international/national conferences on Research oriented Oriental Astrological aspects at Prayagraj organized by Institute. Social work like community kitchen {Bhandara} for needful persons-virtually open for all. Organization provides medical help free of cost in the form of first rate medicines and appropriate doctoral advice, distribution of woolen clothes, garments also managed by organization. These activities are continuing for more than a month uninterruptedly in a month of Magh mela at Prayagraj which is confluence (sangam) of Ganga, Yamuna and sarasvati. With the pious guidance of H.H.Aacharya Shree Amitabh ji Maharaj organization is trying to execute these activities in other time frame and places also. Sometimes institute is trying to provide scholarships for needful students. Huge resources are required to fulfill this horrendous task. So you may be fortunate one whose donation may remove the tears of someone unknown. Humanity is the biggest religion indeed.
ll डॉ देवी प्रसाद गौड़ प्राच्य विद्या अनुसंधान संस्थान (पंजीकृत) एक परिचय ll
रहस्यात्मक -अध्यात्मवादी ज्योतिर्विद्या विशारद -तंत्र विद एवं प्रथम श्रेणी के सुप्रतिष्ठित विद्वान गुरु प्रवर परम भागवत डॉक्टर देवी प्रसाद गौड़ जी महाराज की स्मृति में उनके सुयोग्य पुत्र परम पूज्य संत आचार्य श्री अमिताभ जी महाराज के द्वारा डॉ देवी प्रसाद गौड़ प्राच्य विद्या अनुसंधान संस्थान (पंजीकृत) की स्थापना की गई l संस्थान का मूल क्षेत्र सामाजिक मानवीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के साथ-साथ प्राच्य विद्याओं का उन्नयन करना भी है l प्राच्य विद्याओं के उन्नयन के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संस्थान के द्वारा कई राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित किए गए हैं l जिनमें विद्वानों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार एवं शोध छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है l
संस्थान के द्वारा प्रतिवर्ष "वत्स तिथि एवं पर्व निर्णय पत्र "पंचांग का भी प्रकाशन किया जाता है l जिस के ठाकुर जी की कृपा से 24 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं l यह भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में तथा विदेशों में भी निशुल्क वितरित किया जाता है l इसका मूल उद्देश्य प्राच्य विद्याओं को सरल रूप में प्रस्तुत करके लोगों के भ्रम एवं भय को दूर करना तथा उनमें इसके प्रति आकर्षण उत्पन्न करना रहा है l
प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में संस्थान के द्वारा प्रतिवर्ष शिविर का आयोजन किया जाता है l जिसमें बड़े स्तर पर अनेक सामाजिक - सार्वजनिक कार्यों को संपादित किया जाता है l इसमें कम्युनिटी किचन या सामुदायिक भोजन व्यवस्था जिसे भंडारा भी कहते हैं जो व्यक्तियों , स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध होता है l इसके अतिरिक्त संस्थान निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं अपेक्षित समस्त उत्कृष्ट कोटि की एलोपैथिक दवाइयां तथा संबद्ध टेस्ट निशुल्क उपलब्ध करवाता है l इनमें उच्च कोटि के भिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टर आकर के हृदय रोग , मधुमेह , अस्थमा तथा अन्य बीमारियों से संबद्ध न केवल परामर्श प्रदान करते हैं ,अपितु उस क्षेत्र में 1 माह तक कल्पवासी निर्विघ्न निवास कर सकें , इस उद्देश्य से उपयुक्त औषधि भी प्रदान करते हैं l
परम पूज्य संत आचार्य श्री अमिताभ जी महाराज के सुयोग्य मार्ग निर्देशन में उनके शिष्यों एवं भक्तों के द्वारा गंगा - यमुना एवं लुप्त सरस्वती के पवित्र संगम तीर पर संस्थान के द्वारा श्री कृष्ण मानव संचेतना सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट के सक्रिय सहयोग से दशकों से यह लोक कल्याणकारी कार्य संपादित किया जा रहा है l कभी-कभी संस्थान इन कार्यों को अन्य स्थलों पर भी करने का प्रयास करता है इसके अतिरिक्त कभी-कभी संस्थान के द्वारा इच्छुक छात्रों को भी अपनी सीमा के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं, इन समस्त कार्यों के निरंतर बने रहने के लिए पर्याप्त धनराशि की आवश्यकता होती है अतः आप वह भाग्यवान हो सकते हैं जिसके द्वारा प्रदत्त दान सहयोग से किसी अनजान के आंसुओं को पूछने में सफलता मिल सके l क्योंकि मानवता सर्वाधिक महत्वपूर्ण और असंदिग्ध रूप से विवाद रहित धर्म है l ऐसी महाराज श्री की मान्यता है l यही कारण है कि उनका मूल मंत्र मानव सेवा माधव सेवा ही है l